Posts

Showing posts with the label : 10 digit mobile number10 अंकों का मोबाइल नंबरBSNLindiamobile numbermobile usersrumorsocial media भारत नंबरमोबाइल मीडिया

अब 10 नहीं बल्कि इतने अंकों का होगा आपका मोबाइल नंबर, जानेें क्या है वज़ह

Image
DoT ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स से सभी M2M कस्टमर्स (मशीन-टू-मशीन कस्टमर्स) को 13 डिजिट (13 अंकों वाले) के मोबाइल नंबर जारी करने को कहा है सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह से ही मोबाइल नंबर के डिजिट बढ़ने की खबर वायरल हो रही है. इस खबर में बीएसएनल की चिट्ठी के हवाले से बताया जा रहा है कि सभी ग्राहकों के मोबाइल नंबर अब 10 की बजाय 13 अंकों के होने जा रहे हैं. फेसबुक, टि्वटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों में कहा जा रहा है कि 1 जुलाई से मिलने वाले सभी नए नंबर 13 अंकों के होंगे. इसके अलावा 1 अक्टूबर 2018 से सभी ग्राहकों का 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर 13 अंकों में तब्दील हो जाएगा. इस काम को 31 दिसंबर 2018 तक पूरी करने की बात कही जा रही है. NEWS18 हिंदी की पड़ताल में यह बात सामने आई कि यह बात पूरी तरह से अफवाह है. hindi.news18.com ने बीएसएनएल के एजीएम महेंद्र सिंह से इस संबंध में बातचीत की. उन्होंने बताया कि आम लोगों के मोबाइल नंबरों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. यह पूरी तरह से अफवाह है कि यूजर्स के मोबाइल नंबर 13 डिजिट के होने जा रहे हैं. टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ...